विश्वनाथ प्रसाद तिवारी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष

विश्वनाथ प्रसाद तिवारी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष

नई दिल्ली : हिन्दी साहित्य के अनवरत साधक विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को सोमवार को यहां साहित्य अकादमी का अध्यक्ष चुना गया। वह अकादमी के अध्यक्ष बनने वाले हिन्दी के पहले साहित्यकार हैं।

साहित्य अकादमी की कार्यकारी परिषद की बैठक में प्रसिद्ध साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को अकादमी का 12वां अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कन्नड के लेखक चंद्रशेखर कंबर को अकादमी का उपाध्यक्ष और सूर्य प्रसाद दीक्षित को हिन्दी परामर्श मंडल का संयोजक चुना गया।

अकादमी के रवीन्द्र सभागार में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में बोर्ड के 86 सदस्यों में से 79 सदस्य उपस्थित थे। सभी का चुनाव निर्विरोध रूप से किया गया।

साहित्य अकादमी के तत्कालीन अध्यक्ष और बांग्ला लेखक सुनील गंगोपाध्याय का 23 अक्तूबर 2012 को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी बतौर कार्यकारी अध्यक्ष काम कर रहे थे। साहित्य अकादमी की स्थापना 12 मार्च 1954 में की गयी थी।

इसके पहले अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, जो 1954 से 1964 तक सर्वाधिक लंबे समय तक अकादमी के अध्यक्ष रहे। पहले उपाध्यक्ष डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे, जो 1954 से 1960 तक इस पद पर रहे। (एजेंसी)


First Published: Monday, February 18, 2013, 18:41

comments powered by Disqus