Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 15:51
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक सुरक्षा वातावरण में शुद्ध गिरावट की मंगलवार को चेतावनी दी। उन्होंने इस संदर्भ भारत के पड़ोस में राजनीतिक अनिश्चितता, आतंकवाद और साइबर खतरों के साथ ही मध्य पूर्व में घरेलू संघर्ष का जिक्र किया।
रक्षा अनुसंधान समुदाय को यहां सम्बोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि इस स्थिति ने गम्भीर चुनौतियां पेश की हैं, जिससे पारम्परिक और तकनीकी तरीके से निपटने की आवश्यकता है।
मनमोहन ने यहां रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वार्षिक पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि जब हम अपने चारों ओर देखते हैं, तो अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक और सुरक्षा वातावरण में एक शुद्ध गिरावट स्पष्ट दिखाई देती है।
मनमोहन ने कहा कि हमारे बिल्कुल पड़ोस में व्याप्त राजनीतिक अनिश्चितताएं, घरेलू संघर्ष और मध्य पूर्व में संकट, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के खतरों ने जटिल चुनौतियां पेश की हैं, जिनसे पारम्परिक और तकनीकी दोनों तरीके से निपटने की जरूरत है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 31, 2012, 15:51