‘वोटरों को गुमराह कर रही भाजपा, कांग्रेस’

‘वोटरों को गुमराह कर रही भाजपा, कांग्रेस’

‘वोटरों को गुमराह कर रही भाजपा, कांग्रेस’लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर मतदाताओं को राज्य की सपा सरकार के खिलाफ गुमराह करने का आरोप लगाते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस साजिश से होशियार रहने को कहा।

यादव ने सपा राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के खिलाफ मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं। इससे सतर्क रहना है। हमें बताना है कि अन्य राज्यों की सरकारें यहां की सपा सरकार की उपलब्धियों की नकल कर रही हैं।

उन्होंने मंत्रियों तथा अधिकारियों को कार्यकर्ताओं के कार्यो को मुस्तैदी से करने की ताकीद करते हुए कहा कि इसी तरह पार्टी पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारी है कि वे संगठन को मजबूत करें और जनता के कार्यों पर ध्यान दें। यादव ने कहा कि जब पार्टी मजबूत होगी तभी सरकारी भी सशक्त होगी। सपा में दूसरी पार्टियों की तरह धन का रोग नहीं लगना चाहिए। पश्चिम बंगाल में 32 साल तक मार्क्सिवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार रही। यह तब तक चली जब तक सरकार और कार्यकर्ताओं की छवि बेदाग रही। इससे सबक लेना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 8, 2013, 20:26

comments powered by Disqus