शिंदे के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा

शिंदे के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद राजनाथ सिंह बुधवार को यहां कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की टिप्पणी (हिंदू आतंकवाद) के खिलाफ भाजपा गुरुवार से देशव्यापी प्रदर्शन करेगी।

राजनाथ ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, "शिंदे की हाल की टिप्पणी से स्पष्ट होता है कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में गम्भीर नहीं है। राजनाथ ने कहा कि मात्र वोट बैंक की राजनीति के लिए वे देश के वातावरण में साम्प्रदायिकता का जहर घोल रहे हैं। हम इस बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शिंदे की टिप्पणी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 23, 2013, 15:47

comments powered by Disqus