शिंदे लोकसभा में सदन के नए नेता होंगे

शिंदे लोकसभा में सदन के नए नेता होंगे

शिंदे लोकसभा में सदन के नए नेता होंगे नई दिल्ली: गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे लोकसभा में सदन के नये नेता होंगे। वह प्रणब मुखर्जी का स्थान लेंगे, जो अब राष्ट्रपति बन गए हैं।

संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शिंदे को इस पद के लिए नामित किया है।

71 वर्षीय दलित नेता शिंदे महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह राज्य के शोलापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे हैं और सात बार राज्य विधानसभा के सदस्य रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 3, 2012, 17:42

comments powered by Disqus