Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 14:16
रामेश्वरम : श्रीलंका की एक अदालत ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में पिछले महीने यहां से गिरफ्तार किए गए 30 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का बुधवार को आदेश दिया।
इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने गिरफ्तार किया था।
पंबन मछुआरा संघ के अध्यक्ष यू अरलानंदम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि मन्नार की एक अदालत ने कच्चातीवु के निकट मछलियां पकड़ते समय छह अप्रैल को गिरफ्तार किए गए मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट आनंथी कनागराज ने मछुआरों की जब्त की गई नौकाएं लौटाने के भी आदेश दिए हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 8, 2013, 14:16