समझौता एक्स. ब्लास्ट: एक अन्य संदिग्ध गिरफ्तार

समझौता एक्स. ब्लास्ट: एक अन्य संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली : साल 2007 के समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले के प्रमुख संदिग्ध धन सिंह को आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। विगत दो दिनों में गिरफ्तार किये जाने वाला वह दूसरा व्यक्ति है।

सिंह को खुफिया जानकारी के आधार पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया। उसपर साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में शामिल होने का भी संदेह है।

उन्होंने कहा कि सिंह को चित्रकूट में ‘स्वामीजी’ के नाम से जाना जाता था। सिंह समझौता मामले के कथित षड्यंत्रकारियों में से एक है। एनआईए ने 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन से राजेंद्र चौधरी को पाकिस्तान जाने वाली ट्रेन में विस्फोट में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।

चौधरी को हरियाणा के पंचकूला की अदालत ने 12 दिन की हिरासत में भेज दिया है। यह मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। एनआईए ने कमल चौहान, असीमानंद, लोकेश शर्मा और चौधरी को विस्फोट में कथित संलिप्तता के लिए पहले ही गिरफ्तार किया है। हरियाणा के पानीपत के निकट समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट में 68 लोगों की मृत्यु हुई थी और महिलाओं और बच्चों समेत 12 यात्री घायल हुए थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 17, 2012, 22:31

comments powered by Disqus