सर्जरी के बाद प्रियंका को मिली अस्पताल से छुट्टी

सर्जरी के बाद प्रियंका को मिली अस्पताल से छुट्टी

सर्जरी के बाद प्रियंका को मिली अस्पताल से छुट्टीनई दिल्ली : प्रियंका गांधी को ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वे पित्ताशय में पथरी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थीं।

सू्त्रों के मुताबिक, सर गंगा राम अस्पताल में डाक्टरों ने सोमवार को 41 वर्षीय प्रियंका के पित्ताशय का ऑपरेशन किया था। आज उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की गई जिसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई। अस्पताल से छुट्टी के वक्त प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा उनके साथ मौजूद थे।

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी कल शाम प्रियंका से मिलने अस्पताल पहुंची थी। वह यहां काफी देर तक रुकीं और डाक्टरों से प्रियंका के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के ‘मिनिमल ऐक्सेस सर्जरी’ विभाग के डा. प्रवीण भाटिया की अगुआई में डाक्टरों के एक दल ने सोमवार को प्रियंका का ऑपरेशन किया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 6, 2013, 16:38

comments powered by Disqus