Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 14:11
नई दिल्ली : सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में दूसरे देशों के लिए जासूसी करने वाले 63 लोगों को पकड़ा गया है।
लोकसभा में गोपीनाथ मुंडे और अजरुन राम मेघवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि 2009 में 26, 2010 में 18, 2011 में 14 और चालू वर्ष में 20 अगस्त तक पांच जासूसों को गिरफ्तार किया गया।
मंत्री ने बताया कि 63 जासूसों को सीमावर्ती राज्यों में पकड़ा गया। इसमें राजस्थान से 9, हिमाचल प्रदेश से 5, उत्तरप्रदेश से 5, पंजाब से 24, जम्मू कश्मीर से एक, महाराष्ट्र से एक, त्रिपुरा से 2, बिहार से एक और उत्तराखंड से 3 जासूसों को पकडा गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए जासूसों में से 49 भारतीय और 14 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। इनमें से तीन को अवैध हथियार एवं जाली भारतीय मुद्रा रखने जैसे कार्यकलापों में लिप्त पाया गया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, August 28, 2012, 14:11