`सुनंदा पर मोदी का बयान महिलाओं का अपमान`

`सुनंदा पर मोदी का बयान महिलाओं का अपमान`

`सुनंदा पर मोदी का बयान महिलाओं का अपमान`ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सुनंदा पुष्कर के बारे में दिए गए बयान पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपशब्दों का प्रयोग करते हैं और यहीं बात उन्होंने शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के लिए भी की है। उन्होंने कहा कि सुनंदा पुष्कर पर दिया गया मोदी का बयान महिलाओं का अपमान है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर पर कटाक्ष करते हुए सुनंदा को उनकी 50 करोड़ रुपये की गर्लफ्रेंड कहा था। इसपर शशि थरुर ने कहा था कि मेरी पत्नी अनमोल है और उसकी कीमत 50 करोड़ से ज्यादा है।

मोदी ने पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए थरूर को दोबारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर टिप्पणी की। गौरतलब है कि थरूर को आईपीएल विवाद के चलते 2010 में विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।


First Published: Thursday, November 1, 2012, 13:29

comments powered by Disqus