सुषमा का अवैध खनन से पुराना रिश्ता : दिग्विजय

सुषमा का अवैध खनन से पुराना रिश्ता : दिग्विजय

सुषमा का अवैध खनन से पुराना रिश्ता : दिग्विजयजबलपुर (मप्र.) : लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज पर अवैध खनन से पुराना रिश्ता होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कर्नाटक में अवैध खनन में लिप्त रेड्डी बंधुओं से उनके रिश्ते जगजाहिर हैं।

कांग्रेस महासचिव सिंह ने दावा किया कि अब सुषमा स्वराज विदिशा से सांसद हैं और उनके तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनाव क्षेत्र नसरुल्लागंज में शिवा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा खनिज निगम के संरक्षण में प्रतिदिन दो हजार ट्रक रेत का अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि अवैध खनन में लिप्त ट्रकों पर कमल के निशान बने हुए हैं।

सिंह ने आरोप लगाया कि यह शिवा कंस्ट्रक्शन कंपनी किसकी है। यह तो उन्हें नहीं मालूम, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी की बागडोर मुख्यमंत्री के भाई नरेन्द्र मास्टर संभाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के विरोध में कांग्रेस द्वारा आगामी 14 जुलाई को नसरुल्लागंज में एक सभा का आयोजन किया गया है।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा खनिज निगम के प्रबंध संचालक को शिवा कंस्ट्रक्शन के साथ अपने संबंधों का खुलासा करना चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन के मामलों में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अवैध खनन का मामला विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था तथा अगले विधानसभा सत्र में भी इसे उठाया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 4, 2013, 20:42

comments powered by Disqus