सेना अधिकारियों में तनाव की वजहों को खोजा जाए : रक्षा मंत्री

सेना अधिकारियों में तनाव की वजहों को खोजा जाए : रक्षा मंत्री

सेना अधिकारियों में तनाव की वजहों को खोजा जाए : रक्षा मंत्रीनई दिल्ली : सेना में अधिकारियों एवं जवानों के बीच टकराव की स्थिति और खुदकुशी की पृष्ठभूमि में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने नौजवान अधिकारियों में तनाव का अध्ययन करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने डीआरडीओ से कहा है कि इसे कम करने की तरकीबें भी विकसित की जाएं।

डीआरडीओ में प्राणि विज्ञान के मुख्य नियंत्रक डब्ल्यू सेल्वामूर्ति ने कहा, ‘रक्षा मंत्री ने आदेश दिया है कि नौजवान अधिकारियों में तनाव का पूरा विवरण और अध्ययन अगले महीने उन्हें सौंपा जाए।’ उन्होंने कहा, ‘रक्षा मंत्री ने नौजवान अधिकारियों पर अध्ययन करने का आदेश दिया है क्योंकि वे भी तनाव में होते हैं। दूसरे रैंक की तरह वे लोग समान परिस्थितियों और कामकाज के माहौल में होते हैं।’ रक्षा मनोविज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से अध्ययन किया जा रहा है। इनमें उन अधिकारियों को शामिल किया जाएगा जिनके सेवा में पांच से छह साल गुजरे हैं।

सेल्वामूर्ति ने कहा, ‘अधिकारियों में तनाव का पूरा ब्यौरा तैयार करने के लिए अध्ययन किया जाएगा। अगर आगे दूसरे अध्ययन की जरूरत होगी तो कुछ बदलावों के बाद इसे भी किया जाएगा।’ सेना जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवाद के खिलाफ 50 साल से अधिक वक्त से लड़ रही है। नौजवान अधिकारी वे होते हैं, जो जमीनी स्तर पर चल रहे अभियानों में सैनिकों का नेतृत्व करते हैं।

शुरुआती वर्षों में नौजवान अधिकारियों को बेहद कठिन परिस्थतियों से गुजरना पड़ता है। मानव प्रबंधन भी इनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। बीते 10 साल में 1,018 सैन्यकर्मी खुदकुशी कर चुके हैं। इनमें कुछ अधिकारी भी शामिल थे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 16, 2012, 14:47

comments powered by Disqus