Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 15:20

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खराब मौसम के कारण अलीगढ की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। उन्हें आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दीक्षांत भाषण देना था।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा, ‘खराब मौसम के कारण यात्रा रद्द कर दी गई है।’ अगर गांधी अलीगढ़ गईं होती तो दीक्षंत भाषण देने वाली वह दूसरी महिला होतीं। भोपाल की नवाब सुल्तान जहां बेगम पहली महिला थीं जिन्होंने 26 जनवरी 1925 को वहां दीक्षांत भाषण दिया था। दीक्षांत भाषण देने के अलावा सोनिया गांधी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ की आजीवन सदस्यता भी दी जाने वाली थी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, February 16, 2013, 15:19