Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 00:03
अगरतला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का त्रिपुरा का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।
अधिकारियों को आज नयी दिल्ली से इस दौरे के रद्द होने के बारे में जानकारी दी गई।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया ने खुद के अस्वस्थ होने के कारण अपना दौरा रद्द किया । सोनिया 12 फरवरी को राज्य का दौरा कर सकती हैं। राज्य विधानसभा चुनाव हो रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी त्रिपुरा दौरा रद्द हो गया है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 10, 2013, 00:03