स्विस महिला सैलानी से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार|Swiss woman gang-rape

स्विस महिला से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार

स्विस महिला से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तारज़ी न्यूज ब्यूरो

भोपाल: स्विटजरलैंड की महिला सैलानी के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मध्य प्रदेश पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर शनिवार को 20 लोगों को हिरासत में लिया था।

ज्ञात हो कि शुक्रवार रात दतिया जिले के वन क्षेत्र इलाके में सात से आठ लोगों ने 39 वर्षीया स्विस महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

उधर, अपने देश की महिला के साथ हुए गैंगरेप पर निराशा जाहिर करते हुए स्विटजरलैंड ने घटना की जांच में तेजी लाने की मांग की है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्विस दूतावास ने कहा है कि उनके लिए इस समय पीड़ित महिला की सेहत और इलाज पहली प्राथमिकता है।

स्विस दूतावास ने मध्य प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क साधा है और घटना की जांच में तेजी लाने को कहा है।

First Published: Sunday, March 17, 2013, 13:42

comments powered by Disqus