हमजा की गिरफ्तारी सुनकर कसाब हैरान

हमजा की गिरफ्तारी सुनकर कसाब हैरान


मुंबई : मुंबई को दहलाने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब ने जब लश्कर-ए-तोएबा का आतंकी अबू हमजा के भारतीय अधिकारियों के गिरफ्त में आने की खबर सुनी तो हैरान रह गया।

वर्ष 2008 के मुंबई हमले के दौरान जिंदा पकड़ा गया कसाब पाकिस्तानी नागरिक है। उसे मौत की सजा सुनाई जा चुकी है और उसने उच्चतम न्यायालय में अपील दायर कर रखी है। महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला हमजा भी मुंबई हमले का आरोपी है।

दिलचस्प बात यह है कि मुंबई में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को जंदल ने हिंदी पढ़ाई थी और उससे भारत की राजभाषा सीखने वालों में कसाब भी शामिल था। कसाब फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।
जेल के सूत्रों के मुताबिक जंदल के पकड़ने जाने की खबर सुनते ही कसाब ने चौंकते हुए कहा कि हमजा कब पकड़ा गया? क्या वह अकेला था? गिरफ्तारी के समय उसके साथ कोई और भी था? कसाब ने यह भी जानना चाहा कि क्या हमजा को मुंबई लाया जाएगा और उसे इसी जेल में रखा जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 28, 2012, 20:58

comments powered by Disqus