हमारा बुनियादी मकसद देश की तरक्की: मनमोहन

हमारा बुनियादी मकसद देश की तरक्की: मनमोहन

हमारा बुनियादी मकसद देश की तरक्की: मनमोहनज़ी न्यूज ब्यूरो
जयपुर: जयपुर में चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि जयपुर घोषणा पत्र हमारा मार्गदर्शन करेगा और हमारा बुनियादी मकसद देश की तरक्की है।

अपना उपल्बधियां गिनाते हुए महनमोहन सिंह ने कहा, हम नौ साल से सत्ता में है, हम जनता के उम्मीदों को समझते हैं। पिछली सरकार से बेहतर काम किया है। आर्थिक संकट के समय हमने बेहतर किया है। हमने सब तबकों को साथ लेकर चलने की कोशिश की है। हमने एनडीए से बेहतर काम किया है।

उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय माहौल को भारत के पक्ष में बनाया है। समाज के कमजोर तबकों के लिए हमने खास कदम उठाए हैं। यूपीए के कार्यकाल में गरीबी घटी है। हमारे देश में अब भी बहुत ज्यादा गरीबी है पर पहले से कम हुआ है। हमने अपलब्धियों का प्रचार नहीं किया। ग्रामीण विकास पर ध्यान दिया। गरीबी और अशिक्षा को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए। विकास की गति को रफ्तार देने की कोशिश की। किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की। हमें अपना काम जनता को बताना चाहिए।

पीएम ने कहा, पाकिस्तान के साथ संबंधों की समीक्षा कर रहे हैं। पाकिस्तान ने गैर इंसानी हरकत की है। पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहते है। बेहतर संबंधों के लिए पाकिस्तान को भी कोशिश करनी होगी।

महंगाई पर बोलते हुए मनमोहन ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेलों की बढ़ी कीमत से महंगाई बढ़ी है। महंगाई देश की सबसे बड़ी समस्या है। लोगों की उम्मीदें कुछ साल में ज्यादा बढ़ी है। निवेश के लिए हमने माहौल बनाया है। हमारी जीडीपी चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। आर्थिक विकास के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। दुनिया में भारत की ताकत बढ़ी है। देश में शांति और स्थिरता कायम हुई है।

उन्होंने दूसरी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि गैर कांग्रेसी सरकार केंद्र की योजना को अपना बता रही है।

उन्होंने कहा, दिल्ली गैंगरेप की खौफनाक घटना से देश हिल गया है। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना जरुरी है।

भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री ने कहा, लोगों के गुस्से को हम समझते हैं। हम मजबूत लोकपाल चाहते हैं। कमजोर तबके का विकास हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस देश को सही दिशा दे सकती है।

First Published: Sunday, January 20, 2013, 12:44

comments powered by Disqus