हिंदू आतंकियों के संबंध संघ से क्यों: दिग्विजय

हिंदू आतंकियों के संबंध संघ से क्यों: दिग्विजय

हिंदू आतंकियों के संबंध संघ से क्यों: दिग्विजयधार (मप्र) : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि आतंकवदियों का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उनका कहना था कि इस बात पर भी विचार करना चाहिये कि हिन्दू धर्म से संबंधित गिरफ्तार किये गये सभी आतंकवादियों के संबंध संघ से क्यों हैं।

सिंह ने जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर कुक्षी में आयोजित कांग्रेस के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ परिवार का जिक्र किया और कहा कि काली टोपी पहनने और काले झंडे दिखाने वालों के दिल भी काले हैं।

सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी रही जिसने आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा इसी का परिणाम है कि दो पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी को आतंकवादी घटनाओं में अपने प्राण गंवाने पड़े। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व कुक्षी में उनके काफिले पर हमला कर गाली गलौच करने वालों का संबंध राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ तथा भाजपा से था। उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा द्वारा अपने विरोधियों के खिलाफ गालीगलौच करने वालों को प्रोत्साहन दिया जाता है।

कांग्रेस द्वारा इस महा सम्मेलन का आयोजन कुक्षी में पिछले दिनों दिग्विजय सिंह एवं विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह के काफिले पर किए गए हमले के विरोध में किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 12, 2013, 20:57

comments powered by Disqus