100वें अंतरिक्ष अभियान की उल्टी गिनती शुरू

100वें अंतरिक्ष अभियान की उल्टी गिनती शुरू

चेन्नई : देश के 100वें अंतरिक्ष अभियान के लिए आज 51 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) 9 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दो विदेशी उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष रवाना होगा।

इसरो ने एक बयान जारी कर कहा कि इस अभियान के लिये ‘लान्च औथराइजेशन बोर्ड :एलएबी: ने पांच सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हुई बैठक के बाद प्रक्षेपण का वक्त नौ बज कर 51 मिनट तय किया।

बयान में कहा गया कि उल्टी गिनती आज सुबह छह बज कर 51 मिनट पर शुरू हुई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस अभियान को देखेंगे, जिसमें फ्रांस और जापान के एक-एक उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुंचाया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 7, 2012, 15:01

comments powered by Disqus