11 भारतीय मछुआरे मालदीव नौसेना की हिरासत में - Zee News हिंदी

11 भारतीय मछुआरे मालदीव नौसेना की हिरासत में

चेन्नई: मालदीव की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा कथित तौर पर पार करने पर 11 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया है।

 

जिला कलेक्टर एस नागराजन ने बताया ‘सभी मछुआरे कन्याकुमारी जिले के हैं। हम इस मामले में जांच कर रहे हैं।’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मछुआरे पिछले सप्ताह केरल के तट से समुद्र में गए थे और उन्हें 25 फरवरी को वापस लौटना था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 1, 2012, 14:29

comments powered by Disqus