CBI को स्वायत्तता थानेदार को स्वायत्तता देने जैसा : दिग्विजय

CBI को स्वायत्तता थानेदार को स्वायत्तता देने जैसा : दिग्विजय

CBI को स्वायत्तता थानेदार को स्वायत्तता देने जैसा : दिग्विजयगुना (मप्र) : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस बात पर संदेह व्यक्त किया है कि सीबीआई को स्वायत्तता देने के बेहतर परिणाम होंगे। स्थानीय हवाई पट्टी पर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में सिंह ने कहा, ‘सीबीआई को स्वायत्तता देने के परिणाम बेहतर होंगे, इस पर भी प्रश्नचिन्ह लगते हैं। उसे स्वायत्तता देना ऐसा ही है, जैसे किसी थानेदार को स्वायत्तता देना।’ उन्होंने सवाल किया, ‘क्या आम आदमी एक थानेदार को स्वायत्तता देने के हक में है।’

सीबीआई को स्वायत्तता देने का मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच एजेंसी को ‘पिंजरे में बंद तोता’ बताए जाने के बाद जोर पकड़ गया है। कांग्रेस महासचिव ने आशंका जताई कि आने वाले समय में देश की अदालतें कहीं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे पदों को लेकर टिप्पणियां नहीं करने लग जाएं। यदि ऐसा हुआ तो लोकतंत्र का वर्तमान ढांचा एवं संतुलन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर काम करना चाहिए, जिससे उनकी मर्यादा भंग नहीं हो। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 16, 2013, 23:38

comments powered by Disqus