Last Updated: Friday, February 15, 2013, 08:52
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कहा कि उसका एक सैनिक नियंत्रण रेखा पार कर भूलवश जम्मू कश्मीर में घुस गया और उसकी वापसी के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है।
सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक दोपहर अपना रास्ता भटक गया और वह खोई रत्ता क्षेत्र में भूलवश नियंत्रण रेखा को पार कर गया। अधिकारियों ने कहा कि सैनिक की वापसी के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क साधा जा रहा है। (एजेंसी)
First Published: Friday, February 15, 2013, 08:52