अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश - Zee News हिंदी

अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश

मुंबई : नगर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए छह नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन नाइजीरियाई नागरिकों पर हाईटेक तरीके से भारत में हजारों लोगों से करोड़ों रुपए ठगने का संदेह है।

 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव में शनिवार को तीन फ्लैटों में छापा मारा और नाइजीरिया के छह नागरिकों को गिरफ्तार किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनसे 14 लैपटाप, 15 डाटा कार्ड, सात पेन ड्राइव, 23 मोबाइल फोन, प्रिंटर, पासपोर्ट, पैन कार्ड और कई फर्जी कागजात बरामद किए गए हैं। अपराध शाखा के अनुसार नकद 30 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 3, 2012, 09:08

comments powered by Disqus