अखिलेश सरकार का विस्तार, 4 मंत्रियों ने ली शपथ

अखिलेश सरकार का विस्तार, 4 मंत्रियों ने ली शपथ

अखिलेश सरकार का विस्तार, 4 मंत्रियों ने ली शपथलखनऊ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने गुरुवार को तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार किया। इसमें तीन कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल बीएल जोशी ने कैलाश यादव, राममूर्ति वर्मा, नारद राय और गायत्री प्रसाद प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैलाश, नारद राय और राममूर्ति वर्मा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जबकि गायत्री प्रसाद प्रजापति को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

राममूर्ति वर्मा और गायत्री प्रसाद प्रजापति पहले से राज्य मंत्री के पद पर थे। इस तरह अखिलेश मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। अभी दो और मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने ये विस्तार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर किया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 18, 2013, 08:59

comments powered by Disqus