अग्निवेश ने मांगी प्रज्ञा ठाकुर की जमानत

अग्निवेश ने मांगी प्रज्ञा ठाकुर की जमानत

अग्निवेश ने मांगी प्रज्ञा ठाकुर की जमानतभोपाल : समाजसेवी स्वामी अग्निवेश ने मालेगांव बम धमाकों तथा देवास में संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में गिरफ्तार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जमानत पर रिहा किये जाने की मांग की है। नई दिल्ली से भोपाल पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने केन्द्रीय जेल जाकर प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्रज्ञा ठाकुर से मिलने के बाद स्वामी अग्निवेश ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़ते स्वास्थ्य की खबरों के मद्देनजर आज उन्होंने जेल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि मुलाकात के दौरान साध्वी ने भी कहा कि वे न्यायालय का पूरा सम्मान करती हैं और जांच में पूरा सहयोग देना चाहती हैं। जांच में यदि वे दोषी पायी जाती हैं तो न्यायालय जो भी सजा देता है वे उसे भुगतने को तैयार हैं।

केन्द्र एवं महाराष्ट्र सरकार पर जानबूझकर प्रज्ञा ठाकुर की जमानत में अड़ंगा लगाये जाने का आरोप लगाते हुए स्वामी अग्निवेश ने कहा कि मुंबई उच्च न्यायालय में प्रज्ञा ठाकुर की जमानत के अनेक प्रयास किए गए। लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी सुनवाई को जानबूझकर खींचा जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 4, 2013, 21:27

comments powered by Disqus