Last Updated: Sunday, March 25, 2012, 07:15
रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लड़कियों को अश्लील एसएमएस भेजने के मामले में पुलिस ने एक वन अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बाद में हालांकि उसे जमानत मिल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कई लड़कियों के मोबाइल फोन पर अश्लील एसएमएस आते थे, इससे लडकियां परेशान थी और उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर पुलिस ने जांच की और उमरिया जिले में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदस्थ अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी बी पी त्रिपाठी ने बताया कि लड़कियों को अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में अशोक कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अशोक कुमार का कहना है कि पिछले दिनों उसका मोबाइल गुम गया था, उससे चूक यह हुई कि उसने रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई। (एजेंसी)
First Published: Sunday, March 25, 2012, 12:48