Last Updated: Monday, September 30, 2013, 08:53
नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग इलाके के एक होटल में कथित तौर पर 22 वर्षीय एक फैशन डिजाइनिंग छात्रा के साथ बलात्कार करने के लिए उसके इंजीनियर दोस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी वैभव जैन (27) को कल रात करोलबाग स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार लड़की कथित तौर पर जैन के साथ शुक्रवार को नेहरू प्लेस गयी थी जहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिला दी। आरोपी उसे होटल ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया, मामला दर्ज करने और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि के बाद जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 30, 2013, 08:53