`अपने मंत्रियों को संविधान की जानकारी दें ममता`

`अपने मंत्रियों को संविधान की जानकारी दें ममता`

`अपने मंत्रियों को संविधान की जानकारी दें ममता`कोलकाता : वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने आज सिंगूर पर उच्च न्यायालय के फैसले पर पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को संविधान के मामले में अपने मंत्रियों को जानकारी देनी चाहिए।

बोस ने कृषि राज्यमंत्री बेचाराम मन्ना के बयान पर टिप्पणी की। मन्ना ने सिंगूर में कहा था, ‘‘अगर अदालत का फैसला सरकार के खिलाफ होता है तो लोग कानून बनाएंगे।’’ इस पर बोस ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि एक मंत्री किस तरह ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है।’’ माकपा नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार में अनेक मंत्रियों को संविधान और इसके प्रावधानों की जानकारी ही नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सुझाव है कि मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों को संविधान के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित करनी चाहिए।’’ (एजेंसी)

First Published: Monday, December 3, 2012, 19:05

comments powered by Disqus