`अपने साथ कॉल गर्ल को लेकर आए थे सपा विधायक महेन्द्र सिंह`

`अपने साथ कॉल गर्ल को लेकर आए थे सपा विधायक महेन्द्र सिंह`

पणजी: यहां एक डांस बार पर गोवा पुलिस के छापे के दौरान उत्तर प्रदेश के एक विधायक सहित छह व्यक्तियों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद जांच से यह खुलासा हुआ है कि आरोपी लड़कियों को अपने साथ यहां लाए थे और उनके साथ एक होटल में भी रूके थे।

पुलिस उप अधीक्षक महेश गाओंकर ने बताया कि लड़कियां यहां विधायक महेन्द्र सिंह और अन्य के साथ आई थीं, जिन्हें डांस बार पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया। वह इन लोगों के साथ कलंगुट में एक होटल में ठहरी थीं।’ पुलिस ने पणजी के मध्य में स्थित कंपल इलाके के एक डांस बार पर कल छापा मारा था । इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक 55 वर्षीय नेता और पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया।

तमाम आरोपियों के खिलाफ अनैतिक गतिविधि कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और अदालत ने उन्हें दो सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया।

जांच का नेतृत्व कर रहे गाओंकर ने बताया कि छापे के दौरान पकड़ी गई लड़कियां पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं और उत्तर प्रदेश में सीतापुर के विधायक और अन्य के साथ गोवा आई थीं। डांस बार पर छापे के दौरान कुछ ऐसे लोग भी थे, जो उस होटल में ठहरे हुए थे, लेकिन डांस बार में मौजूद नहीं थे। गाओंकर ने बताया कि वह लोग बाद में वहां से चले गए।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा को उसके एक विधायक की गिरफ्तारी के बारे में सूचना दे दी है। विधायक के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें दो उत्तर प्रदेश के हैं अजय प्रकाश सिंह और धर्मेन्द्र प्रसाद, दो नेपाल के हैं और एक डांस बार चलाने वाला है। पुलिस ने बताया कि रैकेट के पीछे का मुख्य अपराधी अभी फरार है। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, August 28, 2013, 15:40

comments powered by Disqus