अफजल की फांसी से साबित हुआ कि न्याय की चली है: नीतीश

अफजल की फांसी से साबित हुआ कि न्याय की चली है: नीतीश

अफजल की फांसी से साबित हुआ कि न्याय की चली है: नीतीश पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि संसद पर आतंकी हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिये जाने से साबित होता है कि न्याय की ही चली है।

अफजल गुरू को फांसी देने के मामले में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं के प्रश्नों के जवाब में कहा, ‘‘यह (फांसी) तो होना ही था। यह फैसला देर से किया गया है। फांसी से साबित हुआ है कि अंतत: न्याय की ही चली है। सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही फैसला सुना दिया था।’’

कौटिल्यनगर में पूर्व विधायक विनोदानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आम देशवासियों को लगता है कि अफजल को फांसी बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी। यह मामला बहुत दिन तक लटका रहा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 9, 2013, 17:59

comments powered by Disqus