Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 13:32
जम्मू : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दक्षिण कश्मीर हिमालय से आज 4,186 तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। इन तीर्थयात्रियों में 2,699 पुरूष, 929 महिला, 64 बच्चे और 494 साधु शामिल हैं जो 127 वाहनों में सवार होकर जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से लगभग पांच बजे सुबह में रवाना हुए।
बुधवार को रवाना हुए तीर्थयात्रियों को मिलाकर 61,043 व्यक्ति जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 11, 2012, 13:32