Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 16:32
जम्मू : पिछले दो दिन से रूकी अमरनाथ यात्रा आज फिर शुरू हो गई। 255 श्रद्धालुओं के जत्थे को जम्मू से अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना किया गया। खराब मौसम के कारण 15 अगस्त से जम्मू से यात्रा रोक दी गई थी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुल 255 श्रद्धालु भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 145 पुरूष, 30 महिलाएं, आठ बच्चे और 72 साधु शामिल थे। उन्होंने बताया कि सात वाहनों में सवार श्रद्धालु यात्री निवास से सुबह चार बजकर 55 मिनट पर रवाना हुए। इससे पहले साम्प्रदायिक दंगों और जम्मू क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कर्फ्यू के कारण यात्रा तीन दिन के लिए रोक दी गई थी, जो 13 अगस्त को दोबारा शुरू हुई। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 17, 2013, 16:32