आंध्र के स्वास्थ्य मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त

आंध्र के स्वास्थ्य मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने शनिवार को असंतुष्ट मंत्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री डी. एल. रवींद्र रेड्डी को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल ए.एस.एल. नरसिम्हन को रवींद्रन की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी से संबंधित पत्र भेज दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले महीने मुख्यमंत्री की खुलेआम आलोचना की थी। रवींद्रन ने मुख्यमंत्री द्वारा बिना उनसे सलाह लिए नवजात बच्चियों से संबंधित एक योजना की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री के रवैये की कड़ी आलोचना की थी।

सूत्रों के अनुसार, किरण कुमार रेड्डी ने केंद्रीय नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद इस अनुदेश की घोषणा की। दिल्ली की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार को आंध्र प्रदेश वापस लौटे। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं अन्य शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 1, 2013, 23:25

comments powered by Disqus