आंध्र: पुलिस-माओवादी के बीच गोलीबारी - Zee News हिंदी

आंध्र: पुलिस-माओवादी के बीच गोलीबारी



विजियानगरम : आंध्र प्रदेश के विजियानगरम जिले में शुक्रवार तड़के दो माओवादियों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि एक विशेष पुलिस दल ने जिले के कोमराडा मंडल में कूनेरू रेलवे स्टेशन पर दो माओवादियों को देखा।

 

पुलिस को देखते ही उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनो माओवादी अंधेरे में भाग निकले। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 9, 2011, 13:25

comments powered by Disqus