आंध्र प्रदेश में दलित युवती से बलात्कार

आंध्र प्रदेश में दलित युवती से बलात्कार

गुंटूर (आंध्र प्रदेश) : नरसाराओपेट में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से यौन दुराचार करने के लिए दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आज बताया कि घटना तब घटी जब पीड़ित लड़की दोनों आरोपियों वाई संजीव रेड्डी और उसके मित्र एस शिव कुमार से मिलने गई। पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों ने कथित रूप से लड़की से यौन दुराचार किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 4, 2013, 09:46

comments powered by Disqus