आजाद मैदान हिंसा: 19 और दंगाई गिरफ्तार

आजाद मैदान हिंसा: 19 और दंगाई गिरफ्तार


मुंबई : आजाद मैदान हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को 19 अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया जिसके साथ गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। पुलिस ने बताया कि कल शाम शहर के विभिन्न इलाकों से 19 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में से वडाला निवासी नियाजुद्दीन शेख और कुर्ला निवासी मुहम्मद हुसैन अंसारी (21 वर्ष) शामिल हैं।

दोनों दंगाइयों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने अदालत को बताया कि हमारे पास सीसीटीवी की फुटेज है, जिसमें ये दोनों भीड़ के साथ दंगा करते और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार अन्य 17 आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी 19 दंगाई पर पुलिसकर्मियों को पीटने, वाहन तोड़ने और पुलिसबल पर पत्थर फेंकने में मामले में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनमें से सात आठ लोगों की पृष्ठभूमि आपराधिक होने का संदेह है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 22, 2012, 19:48

comments powered by Disqus