Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 08:47
मुंबई : पुलिस ने 11 अगस्त को आजाद मैदान में हुई हिंसा के मामले में 58 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इस हिंसा में दो व्यक्ति मारे गए थे जबकि 92 घायल हो गए थे।
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पी एस राठौर की अदालत में मुंबई अपराध शाखा ने 3,384 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें 851 गवाहों के बयान हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 10, 2012, 08:47