इंदौर में अरविंद केजरीवाल का विरोध

इंदौर में अरविंद केजरीवाल का विरोध

इंदौर में अरविंद केजरीवाल का विरोधइंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में अन्ना टीम के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और केजरीवाल समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह केजरीवाल को भीड़ से सुरक्षित निकाला।

केजरीवाल एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वह राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे तभी उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने `केजरीवाल वापस जाओ` के नारे लगाते हुए तख्तियां भी लहराईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केजरीवाल द्वारा सांसदों व संसद पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति थी।

केजरीवाल का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्ना समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। तभी मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने केजरीवाल को वहां से सुरक्षित निकालकर उन्हें रवाना किया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 19, 2012, 12:00

comments powered by Disqus