इलाहाबाद में शनिवार को मनाई जाएगी ईद

इलाहाबाद में शनिवार को मनाई जाएगी ईद

लखनऊ /इलाहाबाद : आज पूरे देश में जहां ईद की धूम मची हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बरेलवी तबके के लोग शनिवार को ईद मनाएंगे। शुक्रवार को इन लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। इलाहाबाद स्थित जामा मस्जिद के इमाम कारी मकबूल हुसैन हबीबी ने बताया कि गुरुवार शाम बदली की वजह से चांद नहीं दिखाई दिया। इसलिए वे लोग आज ईद नहीं मना रहे हैं।

जामा मस्जिद के इमाम ने कहा कि न तो चांद देखा गया न ही किसी ने देखने की गवाही दी। थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने टीवी पर देखकर चांद के दीदार होने का एलान कर दिया जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यद्यपि शिया और सुन्नियों का कुछ तबका आज ही ईद मना रहा है लेकिन बरेलवी लोग अब ईद शनिवार को मनाएंगे।

हबीबी ने बताया कि आज जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई। शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 9, 2013, 21:55

comments powered by Disqus