Last Updated: Monday, July 15, 2013, 09:53
ज़ी मीडिया ब्यूरोदेहरादून: उत्तराखंड त्रासदी के सोमवार को एक महीना पूरा हो गया है। उत्तराखंड में बाढ़ की प्राकृतिक विपदा 15 जून को आई थी। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को इस आपदा में मारे गए लोगों की संख्या का औपचारिक ऐलान हो सकता है। सरकार ने कहा था कि अगर एक महीने तक भी किसी लापता व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल पाएगी तो उसे भी मृत मान लिया जाएगा और उसके मुआवजे की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड में अब भी 5583 लोग लापता है। उत्तराखंड में लापता लोगों की लिस्ट है और सरकार इन लापता लोगों को भी मृतकों की सूची में डाल सकती है।
राज्य के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि दूसरे राज्यों के मृतकों के बारे में संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों को सूचना दे दी गई है। मृत लोगों के आश्रितों को एक शपथ-पत्र के साथ तुरंत मुआवजा दे दिया जाएगा और अगर कोई व्यक्ति जीवित पाया जाता है तो उसके परिवार को यह राशि लौटानी होगी।
First Published: Monday, July 15, 2013, 09:53