उत्तर प्रदेश में उमस से राहत

उत्तर प्रदेश में उमस से राहत


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के भीतर सूबे के मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 30.2 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 11, 2012, 10:50

comments powered by Disqus