Last Updated: Monday, December 5, 2011, 06:13
मुंबई : शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने निकाय चुनावों से पहले सोमवार को कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को चुनौती दी कि वह शहर के नगर निकाय पर अपना कब्जा करके दिखाएं। अंधेरी में आयोजित एक रैली में उद्धव ने कहा कि अगर ये दोनों पार्टियां (कांग्रेस और राकांपा) सोचती हैं कि निकाय चुनावों के लिए गठबंधन कर ये मुंबई नगर निगम पर कब्जा कर सकती हैं तो उन्हें खुली चुनौती देता हूं।
वे ऐसा करके दिखाएं । मैं उनके गठबंधन को हराने का वादा करता हूं। हम उन्हें इतनी बुरी तरह हराएंगे कि वे दोबारा खड़ी नहीं हो पाएंगी। रैली का आयोजन जयवंत परब का शिवसेना में स्वागत करने के लिये आयोजित किया गया जिन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
(एजेंसी)
First Published: Monday, December 5, 2011, 15:43