उपलब्धि मंजिल नहीं, सिर्फ पड़ाव है : शिवराज

उपलब्धि मंजिल नहीं, सिर्फ पड़ाव है : शिवराज

उपलब्धि मंजिल नहीं, सिर्फ पड़ाव है : शिवराज भोपाल : मध्यप्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद में प्रथम स्थान मिलने को गर्व का विषय बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि यह उपलब्धि मंजिल नहीं, पड़ाव है। विकास के क्षेत्र में प्रदेश को अभी बहुत आगे जाना है।

चौहान ने सकल घरेलू उत्पाद में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विकास प्रक्रिया में लोगों और प्रशासनिक अमले की सक्रिय भागीदारी रही है। लोगों के निरंतर सहयोग से प्रदेश देश का समृद्ध प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से पिछड़ा और बीमारु राज्यों की श्रेणी में गिना जाने वाला प्रदेश, पिछले कुछ वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। विशेष रूप से अधोसंरचना विकास में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए उद्योग आ रहे हैं। सिंचाई की सुविधाएं बढ़ी हैं। कृषि उत्पादन में जबरदस्त बढ़त हासिल हुई है। पूरे प्रदेश में हर दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने जा रही है। चौहान ने कहा कि पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना निश्चित तौर पर गर्व का विषय है। प्रदेश को अभी नई ऊंचाईयों तक ले जाना है। हम रुकेंगे नहीं। प्रगति और विकास की राह पर प्रदेश को और आगे ले जाएंगे।

गौरतलब है कि केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी विकास आंकड़ों के अनुसार 10.02 प्रति वर्ष विकास दर हासिल कर वर्ष 2012-13 में मध्यप्रदेश देश के बड़े राज्यों में सबसे आगे है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 31, 2013, 20:09

comments powered by Disqus