Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 16:38
जम्मू : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर सरकार को सुरक्षा के लिए खतरा बताया और इस सरकार को अविलम्ब बर्खास्त करने की राज्यपाल से मांग की।
भाजपा के चार विधायकों ने नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधत सरकार पर आतंकवादियों का पक्ष लेने और उनके एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों के विरोध में विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक खजूरिया ने कहा, `जम्मू एवं कश्मीर सरकार राष्ट्र विरोधी एजेंडे का अनुसरण करते हुए अर्धसैनिक बलों को हथियारविहीन कर रही है और आंतकवादियों के लिए दया दिखा रही है।` इससे सरकार के असली रंग का पता चलता है। खजूरिया ने राज्यपाल को इसे संज्ञान में लेना चाहिए।
भाजपा ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी को लेकर हुई विधानसभा में चर्चा और सरकार द्वारा अर्धसैनिक बलों को हथियारविहीन किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि आंतकवाद को बढ़ावा देने के कारण ही यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, March 23, 2013, 16:38