उल्फा उग्रवादियों ने ग्रेनेड फेंके, 2 घायल - Zee News हिंदी

उल्फा उग्रवादियों ने ग्रेनेड फेंके, 2 घायल

 

गुवाहाटी : शहर के बीचोंबीच गणेशगुड़ी इलाके में संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों ने मंगलवार को ग्रेनेड फेंके जिसमें कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

 

पुलिस ने कहा कि उल्फा के वार्ता विरोधी गुट से ताल्लुक रखने वाले संदिग्ध उग्रवादियों ने यहां जू रोड इलाके में एक वाहन पर ग्रेनेड फेंके।

 

गुवाहाटी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपूर्व जीवन बरुआ ने कहा कि विस्फोट के मामले में दो उल्फा उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायलों को गुवाहाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

First Published: Tuesday, February 28, 2012, 20:09

comments powered by Disqus