एएमआरआई के दो अधिकारी गिरफ्तार - Zee News हिंदी

एएमआरआई के दो अधिकारी गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में बीते शुक्रवार को लगी आग के मामले में अस्पताल के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस अग्निकांड में 93 लोगों की मौत हो गई थी।

 

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) दमयंती सेन ने कहा, ‘अस्पताल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुरक्षा समिति के प्रमुख एस. उपाध्याय और प्रशासनिक अधिकारी संजीव पाल को आज गिरफ्तार किया गया।’

 

उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों को आज ही शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस ने एएमआरआई अस्पताल के सात निदेशकों को गिरफ्तार किया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 13, 2011, 13:26

comments powered by Disqus