Last Updated: Monday, April 15, 2013, 08:43

इंदौर :मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर धड़ल्ले से कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव तक को पता नहीं है कि शिवराज अब तक कितने ऐलान कर चुके हैं।
दिग्विजय ने यहां कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ के उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘ मेरी जानकारी के मुताबिक शिवराज ने मुख्यमंत्रीके रूप में अब तक करीब 8,000 घोषणाएं की हैं। लेकिन जब इस सिलसिले मेंसूचना के अधिकार के तहत मुख्य सचिव से पूछा गया, तो उन्होंने जवाब में कहा कि उनके पास इसका कोई हिसाब नहीं है कि मुख्यमंत्री अब तक कितनी घोषणाएं कर चुके हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ यानी प्रदेश के मुख्य सचिव तक को पता नहीं है किशिवराज ने अब तक कितनी घोषणाएं कीं। इससे साफ है कि सूबे में सत्तारूढ़भाजपा झूठ बोलकर राज कर रही है।’’ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल मेंउनकी एक-एक घोषणा का बाकायदा रिकॉर्ड रखा जाता था और इन घोषणाओं पर हुई प्रगति की नियमित समीक्षा की जाती थी।
दिग्विजय ने प्रदेश में भाजपा के राज में आपराधिक वारदातों, गुंडागर्दी और जबरिया चंदा वसूली में इजाफे का आरोप लगाया और कहा, ‘भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि व्यवसाय करती है। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 15, 2013, 08:43