एमसीडी चुनाव: बागी बने मुसीबत - Zee News हिंदी

एमसीडी चुनाव: बागी बने मुसीबत

 

नई दिल्ली : पार्टी टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस और भाजपा के कई प्रमुख स्थानीय नेता चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं जिससे दिल्ली निकाय चुनावों में दोनों दलों के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। आगामी 15 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस के कम से कम आठ और भाजपा के छह सदस्यों ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ अपने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें कुछ स्थानीय पार्षद भी शामिल हैं।

 

कांग्रेस की मुसीबतों को बढाते हुए केंद्र में सहयोगी राकांपा कांग्रेस के बागियों का स्वागत कर रही है और उन्हें टिकट दे रही है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा नेताओं का कहना है कि बागी हर चुनाव के स्थाई लक्षण होते हैं क्योंकि पार्टी हर कार्यकर्ता को संतुष्ट नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हम बागियों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वापसी के दिन तक का इंतजार कीजिए।

 

दोनों पार्टियों ने जैसे ही उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की, सूची में अपना नाम नहीं पाने वाले नेताओं ने नामांकन के अंतिम दिन अपने पर्चे भरे। पार्टी टिकट नहीं मिलने के बाद कम से कम तीन निर्वतमान कांग्रेसी पाषर्द बंसी लाल (गीता कॉलोनी), उषा गुप्ता (सीतापुर) और एन. राजा  (कोहट इंक्लेव) ने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दायर किया है।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 27, 2012, 22:09

comments powered by Disqus