ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौत

ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौत

नई दिल्ली : एक सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखे गए चार रोगियों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मृतकों के परिजनों ने सुश्रुत अभिघात केंद्र में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस उपायुक्त सिंधु पिल्लई ने कहा कि सुश्रुत अभिघात केंद्र में चार रोगियों की सुबह सबेरे मौत हो गई। मृत्यु के कारणों की हालांकि जांच की जानी बाकी है। उन्होंने कहा कि विस्तृत विवरण मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ऑक्सीजन आपूर्ति में खराबी के कारण मृत्यु हुई। एक कर्मचारी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय जावेद, 35 वर्षीय राजकुमार और 36 वर्षीय रेहाना के रूप में की गई है। चौथे मृतक की उम्र 40 वर्ष से कुछ कम थी और उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक दिल्ली में अलग-अलग जगह के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उनके निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 5, 2012, 09:24

comments powered by Disqus