Last Updated: Monday, January 9, 2012, 15:27
भुवनेश्वर : ओड़िया में पहली बार बर्ड फ्लू का पता चला है। सेंट्रल लेबोरेट्री ने खुर्दा जिले में मृत दो मुर्गियों में इस वाइरस की पुष्टि की है।
फिशरीज एंड एनिमल र्सिोसेज डेवलमेंट विभाग के सचिव सत्यव्रत साहू ने सोमवार को बताया कि, एक घर के पीछे मृत पाई गईं दो मुर्गियों में एच5एन1 का पता चलने की सूचना केंद्र सरकार ने रविवार को राज्य को दी।
उन्होंने कहा कि पहले बर्ड फ्लू के संदेश के मद्देनजर राज्य सरकार ने दो मृत मुर्गियों को भोपाल की हाई सिक्युरिटी एनिमल डिसीज लेबोरेट्री में भेजा था।
साहू ने कहा, क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को दिशा निर्देश देने के लिए एक केंद्रीय दल के सोमवार शाम यहां पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि केरांगा क्षेत्र के खुर्दा जिले में करीब 40,000 मुर्गिया हैं।
राज्य में इससे पहले 2005, 2006 और 2008 में बर्ड फ्लू का डर था लेकिन तब एच5एन1 वाइरस नहीं पाया गया। बहरहाल कुछ मुर्गियों को जरूर मार दिया गया था। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 9, 2012, 22:58